• Home
  • News
  • Operation Mukti: AHTU and police launched a campaign in the capital Doon! Made people aware with school children, raised the slogan of 'Don't beg, give education'

ऑपरेशन मुक्तिः राजधानी दून में एएचटीयू व पुलिस ने चलाया अभियान! स्कूली बच्चों के साथ लोगों को किया जागरूक, ‘भिक्षा नहीं, शिक्षा दें’ का नारा किया बुलंद

editor
  • Manoj Kumar
  • August 21, 2022 09:08 AM
Operation Mukti: AHTU and police launched a campaign in the capital Doon! Made people aware with school children, raised the slogan of 'Don't beg, give education'

देहरादून। ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत एएचटीयू, देहरादून पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों, मजदूरों व स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान जहां बच्चों व स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए, वहीं बाल श्रम रोककर बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए जागरूक भी किया गया। गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की पहल पर प्रदेश भर में ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेश पर पुलिस उपाधीक्षक नेहरू कॉलोनी, नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुक्ति के दिशा निर्देशन में टीम द्वारा सहसपुर, सेलाकुई, हरबटपुर, विकासनगर मे बच्चों, स्थानीय जनता एवं मजदूरों को बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, मानव तस्करी, पुलिस इमरजेंसी नंबर 112, चाइल्ड लाइन 1098 आदि के बारे में जानकारी दी गई एवं जागरूक किया गया। इस मौके पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून के दूरभाष नम्बर 7579245420 का भी प्रचार प्रसार किया गया।

वहीं टीम द्वारा शहरी व ग्रामीण इलाकों में बाल भिक्षावृत्ति के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस के अभियान ऑपरेशन मुक्ति से संबंधित पम्प्लेट जगह-जगह पर लगाए गए। पुलिस टीम में प्रभारी उप निरीक्षक निखिलेश सिंह बिष्ट, कां. दीपक सेमवाल, मनीष, अश्वनी, रेखा मौजूद रहे। 


संबंधित आलेख: