अग्निपथ का विरोधः उत्तराखण्ड में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह आंदोलन! राजधानी दून में नेता प्रतिपक्ष आर्य ने किया उपवास, सभी जिलों में विरोध पर उतरे कांग्रेसी
देहरादून। आज प्रदेश में कांग्रेस द्वारा अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन चलाया जा रहा है। इस दौरान राजधानी दून समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी दून के साथ ही हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, हरिद्वार, बागेश्वर, चंपावत समेत लगभग सभी जनपदों कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कर केन्द्र सरकार के खिलाफ पद्रर्शन किया। राजधानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस तहसील परिसर पहुंचे और सत्याग्रह किया। इस दौरान उन्होंने इस कानून के विरोध में दो घंटे उपवास रखा। आर्य ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार युवाओं के साथ धोख करने का काम कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि युवाओं को रोजगार देने का सपना दिखाने वाली भाजपा आज ऐसी योजनाओं को ला रही है जिससे युवाओं को खासा नुकसान पहुंचेगा। कहा कि केन्द्र को हर हाल में इस योजना को वापस लेना पड़ेगा, इसके लिए कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।