• Home
  • News
  • Opposition to Agneepath: Farmers United Front demonstrated vigorously at DM office in capital Doon, marched out of Gandhi Park

अग्निपथ का विरोधः राजधानी दून में किसान संयुक्त मोर्चा ने डीएम कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, गांधी पार्क से निकाला कूच

editor
  • Awaaz Desk
  • June 24, 2022 10:06 AM
Opposition to Agneepath: Farmers United Front demonstrated vigorously at DM office in capital Doon, marched out of Gandhi Park

देहरादून। अग्निपथ योजना के विरोध में आज किसान संयुक्त मोर्चा ने राजधानी दून में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए योजना को तत्काल वापस लिए जाने की मांग उठाई गई। इससे पहले किसान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने गांधी पार्क से रैली निकाली। जिसमें किसान, मजदूर, युवा, छात्र, महिला संगठनों ने भागदारी की। इस दौरान डीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति एवं डीएम को ज्ञापन भेजा गया।

कहा गया कि एक तरफ केन्द्र सरकार युवाओं के हितों की बात करती है वहीं अग्निपथ जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारकर युवाओं के साथ धोखा करने का काम कर रही है। कहा कि अग्निपथ योजना से युवाओं को खासा झटका लगा है ऐसे में सरकार को चाहिए कि तल्काल अपने फैसले को वापस ले।

इस मौके पर एसएस पांगती, सुरेन्द्र सिंह सजवाण, गंगाधर नौटियाल, कमला पंत, अशोक शर्मा, लेखराज, विजय भट्ट, ओमबीर सिंह, यशबीर आर्य, पी सी थपलियाल, डा. विजय शुक्ला, बिजू नेगी, सुशील त्यागी, रंजनीश जुयाल, अनन्त आकाश सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: