• Home
  • News
  • Outrage: Allegation of rigging in construction works! Kichha MLA Behad sitting on dharna in Vikas Bhawan with workers, sloganeering against administration

आक्रोशः निर्माण कार्यों में धांधली का आरोप! कार्यकर्ताओं संग विकास भवन में धरने पर बैठे किच्छा विधायक बेहड़, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

editor
  • Awaaz Desk
  • January 06, 2024 07:01 AM
Outrage: Allegation of rigging in construction works! Kichha MLA Behad sitting on dharna in Vikas Bhawan with workers, sloganeering against administration

रुद्रपुर। किच्छा विधानसभा में सड़कों के निर्माण कार्यों में धांधली करने और जल मिशन योजना के अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरतने के विरोध में आज किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ विकास भवन में जोरदार प्रदर्शन किया और धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक बेहड़ ने जिला प्रशासन पर विकास कार्यों में किच्छा विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। विधायक बेहड़ ने कहा कि प्रशासन द्वारा जिला योजना के तहत मंजूर सड़कों की सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे स्पष्ट है कि सड़क निर्माण कार्य में धांधली की जा रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल विभाग द्वारा जल मिशन योजना के तहत क्षेत्रों की सड़को को खोद दिया है, जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है लेकिन प्रशासन को आम जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही रह गया है।


संबंधित आलेख: