• Home
  • News
  • Outrage over the death of the young man! Villagers protested by keeping the dead body outside Patanjali Yogagram Research Centre, police reprimanded them with batons.

युवक की मौत पर आक्रोश! ग्रामीणों ने पतंजलि योगग्राम अनुसंधान केन्द्र के बाहर शव रख किया प्रदर्शन, पुलिस ने फटकारी लाठियां

editor
  • Awaaz Desk
  • September 26, 2024 10:09 AM
Outrage over the death of the young man! Villagers protested by keeping the dead body outside Patanjali Yogagram Research Centre, police reprimanded them with batons.

हरिद्वार। हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां औरंगाबाद स्थित पतंजलि योगग्राम अनुसंधान केंद्र के बाहर आज गुरुवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दौरान ग्रामीणों ने मृतक युवक का शव योगग्राम केंद्र के बाहर रखकर अपनी मांगें रखीं। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले योगग्राम के एक वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दाैरान माैत हो गई। युवक की मौत के बाद से ही स्थानीय लोगों में गुस्सा व्याप्त है। उनकी मांग है कि युवक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए और मुआवजे के रूप में उचित राशि प्रदान की जाए। इधर प्रदर्शन की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने 15 दिन बीत जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया। विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस ने लाठी भी फटकारी। इस दौरान महिलाओं का आरोप था कि उनके साथ पुलिस ने अभद्रता और मारपीट की।


संबंधित आलेख: