उत्तराखंड लोक मंच द्वारा दिल्ली में खेली गई पहाड़ी होली! पारंपरिक लोक गीतों ने मोहा मन
देहरादून। उत्तराखण्ड लोक मंच द्वारा दिल्ली के गढ़वाल भवन में होली समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान होल्यारों ने पारंपरिक लोक गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान होल्यारों ने रंग बिरंगे परिधान पहनकर होली खेली और अपनी परंपरा को जीवंत किया। इस दौरान समारोह में पद्मश्री शूटर जसपाल राणा भी शामिल हुए। इस दौरान होल्यारों ने जलपान के साथ-साथ शुद्ध पहाड़ी व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। इससे पहले होल्यारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। बता दें कि उत्तराखण्ड की होली का अपना महत्व है और होली के पर्व पर यहां की संस्कृति और परंपरा का अनूठा प्रदर्शन होता है।