• Home
  • News
  • Painful: Big fire accident in Haridwar! An innocent died, a mountain of sorrows fell on the family

दर्दनाकः हरिद्वार में बड़ा अग्निकाण्ड! मासूम की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

editor
  • Awaaz Desk
  • June 04, 2025 04:06 AM
Painful: Big fire accident in Haridwar! An innocent died, a mountain of sorrows fell on the family

हरिद्वार। हरिद्वार से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां श्यामपुर क्षेत्र स्थित गौरीशंकर पार्किंग की एक झुग्गी में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सोनू नामक व्यक्ति अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ झुग्गी में रहकर जीवन यापन कर रहा था। घटना के वक्त सोनू और उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ झुग्गी के बाहर सो रहे थे, जबकि दोनों बेटे कृष्णा और मुन्ना झुग्गी के अंदर सो रहे थे। बताया जा रहा है कि सोने से पहले बच्चों ने झुग्गी में मोमबत्ती जलाई थी, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की चपेट में आने से बड़ा बेटा कृष्णा पूरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटा बेटा मुन्ना भी करीब 30-35 प्रतिशत तक झुलस गया है, जिसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी व श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया। सीओ सिटी ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया कि आग लगने का कारण मोमबत्ती हो सकता है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


संबंधित आलेख: