• Home
  • News
  • Pant shared his latest pictures, the players were seen in this condition, the fans encouraged them like this

पंत ने साझा की अपनी ताजा तस्वीरें, इस हालत में नजर आए खिलाड़ी, फैंस ने यूं बढ़ाया हौसला

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 10, 2023 01:02 PM
Pant shared his latest pictures, the players were seen in this condition, the fans encouraged them like this

नई दिल्ली। ‘सपने उसी के पूरे होते हैं, जिसके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता साहब, हौसलों से उड़ान मिलती है’। यह कहावत अगर आज की तारीख में किसी पर चरितार्थ होती हुई नजर आती है, तो वो भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत हैं। जी हां….पता ही होगा आपको कि विगत 30 दिसंबर, 2023 को रड़की स्थिति अपने घर जाते वक्त पंत एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्गटना के शिकार हो गए थे। दुर्घटना के बाद उनकी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई थी, लेकिन पंत गाड़ी की खिड़की का शीशा तोड़कर बाहर निकल गए, जिसके बाद मौके पर मौजूद दो लोगों ने उन्हें देहरादून स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया था। हालांकि, उपचार के दौरान अपेक्षित सुधार नहीं आने पर उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यही नहीं, सीएम धामी ने खुद पंत के उपचार में आने वाले खर्चें को वहन करने का ऐलान किया था। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पंत के दुर्घटनाग्रस्त होने पर संवेदना व्यक्त की थी और पंत की मां से भी फोन पर बात की थी।

आपको बता दें कि बीते दिनों पंत ने उपचाराधीन होने के दौरान उन दो लोगों की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की थीं, जिन्होंने उन्हें दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया था। पंत ने ट्वीट कर कहा था कि, ‘मैं इन लोगों का आजीवन ऋणि रहूंगा’। पंत का यह ट्वीट काफी वायरल हुआ था, जिस पर लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी थी। अब इसी बीच पंत ने एक और ट्वीट किया है। आइए, आगे हम आपको उनका ताजा ट्वीट दिखाते हैं।

पंत ने अपने इस ट्वीट में अपनी तस्वीरें साझा कीं हैं। इस तस्वीरों में पंत बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उनके एक पैर में पलस्तर चढ़ा हुआ है। पंत दोनों ही हाथों में बैसाखी के सहारे चलने की कोशिश करते दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने तस्वीरों के साथ कुछ लिखा भी है, जिसे लेकर अभी खब चर्चा हो रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक कदम आगे, एक कदम और मजबूत एक कदम बेहतर। बता दें कि उनका यह ट्वीट अभी खासा तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए, आगे आपको कुछ ऐसी ही प्रतिक्रियाएं दिखाते हैं।


संबंधित आलेख: