• Home
  • News
  • Pantnagar: People lightened by Jio's service! Despite the complaint, there is no solution for weeks, there is a lot of resentment among the consumers

पंतनगरः जियो की सर्विस से लोग हलकान! शिकायत के बावजूद हफ्तों तक नहीं होता समाधान, उपभोक्ताओं में खासा आक्रोश

editor
  • Awaaz Desk
  • August 09, 2022 09:08 AM
Pantnagar: People lightened by Jio's service! Despite the complaint, there is no solution for weeks, there is a lot of resentment among the consumers

रुद्रपुर। पंतनगर क्षेत्र में जियो की सर्विस से लोग हलकान है। लगातार शिकायतों के बावजूद जियो कंपनी की तरफ से समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते लोग इसकी सर्विस से उबते जा रहे हैं। बता दें कि आए दिन जियो की तार टूट जाती है, कहीं पर बंदर इसकी तारों को खींच लेते हैं तो कहीं पर कुछ अन्य कारणों के चलते तारों में डिफॉल्ट आ जाता है। जियो उपभोक्ताओं की मानें तो तार आदि परेशानियों की शिकायत करने के बाद भी कंपनी की तरफ से हफ्तों तक उसका समाधान नहीं किया जाता है, जिसके चलते उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं का कहना है कि आए दिन नेटवर्क की समस्या भी आती है, लेकिन कंपनी इन समस्याओं को हल्के में ले रही है। उपभोक्ताओं की मानें तो जिस प्रकार जियो की सर्विस चल रही है उससे बहुत जल्द लोग इससे किनारा कर लेंगे। बता दें कि इस समय अधिकांश जगहों पर जियो की सर्विस चल रही है और कई जगहों पर बेहतर सर्विस भी मिलती है, लेकिन पंतनगर क्षेत्र में जैसी सर्विस मिल रही है उससे जियो के प्रति लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। लोगों का कहना है कि जियो की स्पीड में आए दिन परेशानी होती है।


संबंधित आलेख: