पंतनगर: हाए ये गर्मी! झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग, दर्जनों झोपड़ियां जलकर हुई खाक, आग में फंसे गए थे दो बच्चे
अप्रैल माह का आज पहला दिन है। तराई और भावर इलाको में गर्मी जून माह जैसी आग उगलने वाली होने लगी है। इसका असर तब देखने को मिला जब पंतनगर में झुग्गी झोपड़ियों में अचानक आग लग गयी और कई झोपड़ियां जलकर राख हो गयी।
किच्छा विधानसभा क्षेत्र पंतनगर में लालकुआं बाईपास रोड में इंदिरा कालोनी में आधा घण्टे तक झुग्गी झोपड़ियों में आग धड़कती रही। फायर बिग्रेड की 3 गाड़ी ज। तक घटनास्थल पर पहुंची तब तक कई झोपड़ियां जलकर खाक हो चुकी थी। इस आग में दर्जनों से ज़्यादा श्रमिकों के परिजन रहते थे।आग में घरेलू सामान के अलावा कई बाइक भी स्वाहा हो गयी। दो बच्चे भी आग की लपटों के बीच फंसे थे जिन्हें बमुश्किल बाहर सुरक्षित निकाला गया।घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। वही जिला प्रशासन द्वारा झुग्गी बस्तियों में रहने वालों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं