• Home
  • News
  • Passengers please note: Naini-Doon Janshatabdi Express will remain canceled on June 1 and 5! If you are going from Doon to Kumaon, or from Kumaon to Doon, then read the news first

यात्रीगण कृपया ध्यान देंः एक और पांच जून को नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस रहेगी रद्द! दून से कुमाऊं या कुमाऊं से दून जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें खबर

editor
  • Awaaz Desk
  • May 29, 2022 10:05 AM
Passengers please note: Naini-Doon Janshatabdi Express will remain canceled on June 1 and 5! If you are going from Doon to Kumaon, or from Kumaon to Doon, then read the news first

हल्द्वानी। आगामी एक और पांच जून को देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसके चलते राजधानी देहरादून से कुमाऊं और कुमाऊं से देहरादून आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपको भी इस तिथि पर यात्रा करनी है तो आपको बस या टैक्सी से सफर करना पड़ेगा। 

स्टेशन अधीक्षक रविंन्द्र कुमार ने बताया कि नगीना स्टेशन के पास ट्रैक पर कुछ काम चलना है। काम के लिए रेलवे ने ब्लॉक लिया है। जिस कारण इस रूट की कई ट्रेनें रद रहेंगी। इसमें देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। वहीं ट्रेन के रद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। ट्रेन में लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में अब यात्रियों को एक और पांच जून की टिकटें कैंसिल करवानी पड़ रही हैं।


संबंधित आलेख: