• Home
  • News
  • Pawan Singh and Upendra Kushwaha meet in Delhi, causing a political uproar in Bihar.

दिल्ली में पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात! बिहार की सियासत में मचा भूचाल

editor
  • Awaaz Desk
  • September 30, 2025 10:09 AM
Pawan Singh and Upendra Kushwaha meet in Delhi, causing a political uproar in Bihar.

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भोजपुरी स्टार और गायक-अभिनेता पवन सिंह ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात ने अचानक बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। अब दिल्ली में हुई बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ जानकार मान रहे हैं कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसके पीछे बड़े चुनावी समीकरण की तैयारी है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी इस बात को और पुख्ता करती है कि बातचीत का एजेंडा आगामी चुनाव से जुड़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि पवन सिंह की लोकप्रियता को चुनावी रणनीति में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस मुलाकात पर किसी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इतना तय है कि बिहार की सियासत में नई उठापटक की शुरुआत हो चुकी है। इसके अलावा यह भी सामने आ रहा है कि पवन सिंह पार्टी से नाराज चल रहे थे और लोकसभा चुनाव के दौरान उत्पन्न नाराजगी को अब दूर किया जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह की भी दिल्ली में मुलाकात हुई थी। उसके बाद आरके सिंह का रुख पवन सिंह की ओर झुकने लगा। आरा में एक कार्यक्रम के दौरान आरके सिंह ने पवन सिंह को दोबारा पार्टी से जुड़ने की सलाह भी दी थी। वहीं अब उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद उनकी नाराजगी भी धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है।
 


संबंधित आलेख: