• Home
  • News
  • People of Uttarakhand will not forgive those who keep Ram in their mouth and knife in their side: Modi

मुंह में राम और बगल में छुरी रखने वाले लोगों को माफ नहीं करेगी उत्तराखण्ड की जनताः मोदी

editor
  • Awaaz Desk
  • February 12, 2022 09:02 AM
People of Uttarakhand will not forgive those who keep Ram in their mouth and knife in their side: Modi

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रुद्रपुर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। रुद्रपुर के मोदी मैदान में पहुंचे पीएम मोदी ने देवभूमि को नमन करते हुए ऊधम सिंह नगर को मिनी इंडिया बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए जय मां नैना देवी का जयकारा लगाया। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने मोदी.. मोदी... के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने कोरोनाकाल में भी राजनीति की। कहा कि वैक्सीन पर भी राजनीति की गयी। कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कहा कि जो लोग भारत को राष्ट्र नहीं मानते, जो सेना के लिए गलत भाषा का प्रयोग करते हों, उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। कहा कि आगामी 14 फरवरी को आपको तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को सबक सिखाना होगा। कहा कि कांग्रेस हर झूठ, फरेब और षड़यंत्र का जवाब देना है। कांग्रेस पर हमला बालते हुए उन्होंने आगे कहा कि ये वही लोग हैं जो भारत की वैक्सीन को बदनाम कर रहे थे। पता नहीं इनको वैक्सीन से तकलीफ थी कि इससे तो देश का हर भारतवासी सुरक्षित हो जाएगा। ऐसा हो गया तो लोग मोदी और धामी की जय तय करेंगे। और ये चाहते नहीं थे। कहा कि कांग्रेस के लोग मुंह में राम बगल में छुरी वाली कहावत को साथ लेकर चलने वालों में से हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाली समुदाय को साधते हुए कहा कि ऊधम सिंह नगर जिले में बंगाली लोग रहते हैं और बंगाली समाज को वर्षों से अपने सर्टिफिकेट में पूर्वी पाकिस्तान लिखे होने का दंश झेलना पड़ा और धामी सरकार ने इस दंश को मिटाने का काम किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर खासे गदगद नजर आए। उधर प्रधानमंत्री मोदी की सभा को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही। 


संबंधित आलेख: