• Home
  • News
  • Phuldei Chamma Dei: The folk festival of Uttarakhand being celebrated with gaiety! Children reached CM residence singing songs, congratulation continues on social media

फूलदेई छम्मा देईः हर्षोल्लास से मनाया जा रहा उत्तराखण्ड का लोकपर्व! गीत गाते हुए सीएम आवास पर पहुंचे बच्चे, सोशल मीडिया पर बधाईयों का दौर जारी

editor
  • Manoj Kumar
  • March 14, 2022 06:03 AM
Phuldei Chamma Dei: The folk festival of Uttarakhand being celebrated with gaiety! Children reached CM residence singing songs, congratulation continues on social media

देहरादून। उत्तराखण्ड में आज फूलदेई का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर लोकपर्व को लेकर बधाईयों का दौर जारी है। वहीं पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी इस पर्व की धूम देखने को मिल रही है। सुबह-सुबह ही बच्चे हाथों में फूलों की टोकरी लेकर लोगों के घरों की देहरी पर फूल डालने निकल पड़े हैं और फूलदेई छम्मा देई...दैणी द्वार भर भकार यो देई सौं बारंबार नमस्कार... गीत गाते हुए बच्चे घर-घर पहुंच रहे हैं। बता दें कि फूलदेई के पर्व का उत्तराखण्ड में विशेष महत्व है। इसी क्रम में आज राजधानी देहरादून में कुछ बच्चे सीएम आवास पर पहुंचे और पूर्व मनाया। इस दौरान सीएम धामी ने बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।  
बता दें कि चैत्र की संक्रांति से पूरे माह तक बच्चे घरों और मंदिरों की देहरी पर रंग-बिरंगे फूलों को बिखरेंगे। भारतीय सनातन संस्कृति में प्रत्येक संक्रांति को पर्व के रूप में मनाया जाता है, लेकिन चैत्र संक्रांति के दिन प्रकृति संरक्षण को समर्पित फूल देई का पर्व मनाने की परंपरा है। फूलों का यह पर्व पूरे मास चलेगा। चैत की संक्रांति यानी फूल संक्रांति से शुरू होकर इस पूरे महीने घरों की देहरी पर फूल डाले जाते हैं। फूल डालने वाले बच्चे फुलारी कहलाते हैं। 


संबंधित आलेख: