• Home
  • News
  • Pilgrims are getting relief in Kedarnath Dham! Sulabh workers are doing special service on Aastha Path, giving hot water to the devotees

केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों को मिल रही राहत! आस्था पथ पर सुलभ कर्मी कर रहे विशेष सेवा, श्रद्धालुओं को पिला रहे गर्म पानी

editor
  • Awaaz Desk
  • May 06, 2025 01:05 PM
Pilgrims are getting relief in Kedarnath Dham! Sulabh workers are doing special service on Aastha Path, giving hot water to the devotees

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सफलता के नए आयाम गढ़ रही है। शासन से लेकर प्रशासन स्तर से तीर्थ यात्रियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आमद को देखते हुए व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त की गई हैं, जिससे यात्रा निर्बाध और सहज बनी रहे। केदारनाथ धाम यात्रा चारधामों में विशेष स्थान रखती है। यहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 19 किमी का पैदल मार्ग तय करना होता है। इसके बाद जब श्रद्धालु धाम पहुंचते हैं तो उन्हें मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतार में खड़ा होना पड़ता है और इस दौरान मौसम की सर्दी भी उन्हें चुनौती देती है। ऐसे में एक सराहनीय पहल के तहत केदारनाथ के आस्था पथ से लेकर मंदिर प्रांगण तक बाबा केदारनाथ के दर्शन को लेकर खड़े तीर्थ यात्रियों को सुलभ इंटरनेशनल के कर्मियों की ओर ेस गर्म पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। सुलभ के कर्मी कतारों में खड़े हर व्यक्ति तक पहुंचकर गर्म पानी देने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साथ ही उनकी अन्य सहायता भी कर रहे हैं। यह सेवा न सिर्फ शारीरिक राहत दे रही है, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और तीर्थ यात्रियों के प्रति समर्पण को भी दर्शा रही है।


संबंधित आलेख: