• Home
  • News
  • Pithoragarh: The health department has awakened after the lockdown! Community Health Center Ganai Gangoli has received a doctor.

पिथौरागढ़ः तालाबंदी के बाद जागा स्वास्थ्य महकमा! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली को मिला डॉक्टर

editor
  • Awaaz Desk
  • September 30, 2025 10:09 AM
 Pithoragarh: The health department has awakened after the lockdown! Community Health Center Ganai Gangoli has received a doctor.

गंगोलीहाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गणाई गंगोली में डॉक्टर की तैनाती को मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों द्वारा की गई तालाबंदी का असर देखने को मिला और प्रदर्शन के आधे घंटे बाद ही सीएमओ पिथौरागढ़ ने एक डॉक्टर की नियुक्ति का पत्र भेजा, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने ताला खोल दिया। जानकारी के मुताबिक गणाई गंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत 6 माह से डॉक्टर नहीं होने से नाराज क्षेत्र वासियों ने आज तालाबंदी के साथ ही धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गयी। तालाबंदी की सूचना पर स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया और 30 मिनट बाद  सीएमओ संतोष नपचियाल ने डॉक्टर सीमा आर्या का नियुक्ति पत्र भेज दिया। उसके बाद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला खोला। बताया जाता है कि जनप्रतिनिधियों और व्यापार संघ ने केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से फोन पर बात करनी चाही, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। इसके बाद विधायक फकीर राम टम्टा से लोगों ने बात की। उन्होंने भरोषा दिलाया कि दो डाक्टरों की नियुक्ति जल्दी कराई जाएगी। इस दौरान देवेंद्र सिंह मेहता, चन्दन बाणी, कमल उपाध्याय, प्रकाश पाण्डेय, कपूर लाल, जसवीर डोबाल, पारस बोरा, गिरीश बोरा, संदीप बोरा, मोहन जोशी, ललित उपाध्याय, सुन्दर बोरा, भगवत शरण वर्मा, गोविन्द पंत, मनोज कोहली, कुंदन मेहता, रमेश नियोलिया आदि थे। 


संबंधित आलेख: