कृपया ध्यान देंः उत्तराखण्ड में अगले चार दिन हो सकती है भारी बारिश! देहरादून और नैनीताल को लेकर यलो अलर्ट जारी, लिंक में पढ़ें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
देहरादून। उत्तराखण्ड में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इन चार दिनों में ज्यादातर इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान देहरादून और नैनीताल जनपद में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि मानसून सीजन शुरू होने के साथ प्रदेश में अधिकांश जनपदों में बारिश का दौर लगातार जारी है। बीते रोज को प्रदेश में बादलों और धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। सुबह से लेकर शाम तक तेज बौछारों के कई दौर हुए। इस दौरान पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश भी हुई। हांलाकि कई बारिश और कभी धूप का क्रम जारी रहा, जिससे मैदानी इलाकों में लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ा।
उधर मौसम विभाग की मानें तो आज से 31 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाये रह सकते हैं। देहरादून, नैनीताल, टिहरी, चंपावत, पौड़ी आदि जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। येलो अलर्ट के मद्देनजर चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों में संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण सड़क मार्ग बाधित, नदियों के जल स्तर में वृद्धिए निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है। 24 व 25 जुलाई को भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं.कहीं तीव्र बौछार, हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।