• Home
  • News
  • PM Modi in Haldwani: Late come, delay due to bad weather, great enthusiasm among public, CM praises PM, comparing with Swami Vivekananda

पीएम मोदी इन हल्द्वानी:देर आये दुरुस्त आये,बिगड़े मौसम की वजह से हुई देरी,जनता में गजब का उत्साह,सीएम ने पड़े पीएम की तारीफों के क़सीदे,स्वामी विवेकानंद से की तुलना

editor
  • Kanchan Verma
  • December 30, 2021 08:12 AM
PM Modi in Haldwani: Late come, delay due to bad weather, great enthusiasm among public, CM praises PM, comparing with Swami Vivekananda

हल्द्वानी में प्रधानमंत्री मोदी लाइव के लिए लिंक पर क्लिक करें।
https://fb.watch/adbSeRqvVP/



भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 40 मिनट देर से 12:40 पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए,मौसम खराब होने के कारण हल्द्वानी के लिए रवाना होने में देरी हुई,पीएम के हल्द्वानी पहुंचते ही भाजपाइयों और जनता में भारी जोश दिखाई दिया। लोग सुबह से पीएम मोदी के इंतज़ार में बैठे थे। पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में उत्तराखंड के भाजपाई जूटे रहे। लोगो का उत्साह भी देखने लायक था।
मंच पर पहुंचने के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमें महान विभूतियों का अंश माननीय प्रधानमंत्री में दिखता है। वे दलितों और शोषितों की चिंता कर रहे हैं। पीएम भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। आज पूरी दुनिया देख रही हैं कि कैसे एक सरकार अंत्योदय का अनुसरण करके विकास की ओर अग्रसर हो रही है। आयुष्मान योजना के जरिए गरीबों को इलाज मिला। हर क्षेत्र के लोगों को पीएम ने लाभ पहुंचाया। पीएम के कार्यों को शताब्दियों बाद भी याद किया जाएगा। सीएम ने भाषण से पहले उत्तराखंड के सभी देवी देवताओं को भी नमन किया
भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में पीएम मोदी को सुनने के लिए हल्द्वानी स्थित रैली ग्राउंड में पहुंचे। कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए भाजपा के पदाधिकारी भी उत्साहित दिख रहे हैं। रैली ग्राउंड कार्यकर्ताओं की भीड़ से पूरी तरह से पैक हो गया है।


संबंधित आलेख: