• Home
  • News
  • PM Modi sets historic social media record! He becomes the first world leader to surpass 100 million followers on Instagram.

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड! इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले वर्ल्ड लीडर बने

editor
  • Awaaz Desk
  • February 26, 2026 06:02 AM
PM Modi sets historic social media record! He becomes the first world leader to surpass 100 million followers on Instagram.

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जलवा बरकरार है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। वे इंस्टाग्राम पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था। उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुनी से भी ज्यादा है। ट्रंप के इंस्टाग्राम पर 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अगले पांच प्रमुख विश्व नेताओं में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो (15 मिलियन), ब्राजील के राष्ट्रपति लूला (14.4 मिलियन), तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन (11.6 मिलियन) और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई (6.4 मिलियन) के कुल फॉलोअर्स भी पीएम मोदी के अकेले फॉलोअर्स से कम हैं। भारत में भी यह अंतर बहुत बड़ा है। पीएम मोदी अन्य भारतीय नेताओं से कहीं आगे हैं। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके करीब 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

X पर 2 साल पहले 100 मिलियन, अब 106.5
सोशल मीडिया X पर पीएम मोदी के 2024 में ही 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया था। इस वक्त उनके X पर 106.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह प्रधानमंत्री के किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर्स की सबसे ज्यादा संख्या है। इसके बाद इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, फेसबुक पर 54 मिलियन और वॉट्सएप पर 11.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


संबंधित आलेख: