• Home
  • News
  • Police achieve major success in the Rishikesh woman murder case: Accused Suresh Gupta, who had been fleeing the scene, has been arrested in Saharanpur, UP! The interrogation will reveal significant facts.

ऋषिकेश महिला हत्याकाण्ड में पुलिस की बड़ी कामयाबीः लोकेशन बदल-बदलकर भाग रहा आरोपी सुरेश गुप्ता यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार! पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे

editor
  • Awaaz Desk
  • February 02, 2026 11:02 AM
Police achieve major success in the Rishikesh woman murder case: Accused Suresh Gupta, who had been fleeing the scene, has been arrested in Saharanpur, UP! The interrogation will reveal significant facts.

ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में महिला हत्याकाण्ड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था और लगातार लोकेशन बदल रहा था। गौर हो कि बीती शनिवार यानी 31 जनवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शिवाजी नगर गली नं 11 में किराए पर रह रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी सुरेश गुप्ता लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी ने अपना फोन स्विच ऑफ किया हुआ था और बार-बार लोकेशन बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर आरोपी को यूपी के सहारनपुर के छुटमलपुर से धर दबोचा। साथ ही पुलिस उससे हत्या की असली वजह के बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि अभी तक प्रेम प्रसंग का ही मामला सामने आया है। बता दें कि शनिवार को शिवाजी नगर में एक कमरे से गोली चलने की आवाज आई थी। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ गए थे। जब लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर मौके से भागते दिखे। जबकि घर के अंदर एक महिला फर्श पर लहूलुहान पड़ी हुई थी। जिसे लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ऋषिकेश कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। साथ महिला के शव को कब्जे में लिया। वहीं महिला के पिता बच्चन सिंह रावत ने ऋषिकेश कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए हत्या का आरोप सुरेश गुप्ता पर लगाया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।


संबंधित आलेख: