• Home
  • News
  • Police arrested Satendra, the main accused of indecency with MLA Bahuguna and assaulting the gunner

विधायक बहुगुणा से अभद्रता और गनर से मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी सतेंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 21, 2021 12:10 PM
Police arrested Satendra, the main accused of indecency with MLA Bahuguna and assaulting the gunner

जनपद ऊधम सिंह नगर के सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा से अभद्रता और गनर से मारपीट के मुख्य आरोपी सतेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दे बुधवार को बाढ़ पीड़ितों से मिलकर लौट रहे क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा को गोठा गांव में राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने रोक लिया था। वही एक ग्रामीण वाहन के आगे जमीन पर लेट गया। इस पर विधायक के गनर ने ग्रामीणों को वाहन के सामने से हटाने की कोशिश की तो भीड़ ने गनर की वर्दी फाड़ते हुए उसके साथ मारपीट की थी। 

घटना के बाद सितारगंज विधानसभा सीट के बीजेपी विधायक सौरभ बहुगुणा के गनर अमित कुमार ने सितारगंज कोतवाली में लोका गांव के छह नामजद ग्रामीणों और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने, वर्दी फाड़ने सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने मारपीट के मुख्य आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सतेंद्र के खिलाफ तीन अन्य अपराधिक मुकदमे कोतवाली में दर्ज हैं।


संबंधित आलेख: