• Home
  • News
  • Police take major action against gamblers, 23 gamblers arrested in raid

 जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी में 23 जुआरी गिरफ्तार

editor
  • Tapas Vishwas
  • March 08, 2026 12:03 PM
Police take major action against gamblers, 23 gamblers arrested in raid

जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 23 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियां करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। 

बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम को क्षेत्र में कुछ स्थानों पर जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने योजना बनाकर अलग-अलग टीमों का गठन किया और संभावित स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले पुलिस टीम ने शुगर फैक्ट्री ग्राउंड में छापा मारा, जहां बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को मौके पर देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 17 लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने कृषि मंडी समिति के ग्राउंड में भी छापेमारी की, जहां कुछ लोग जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने यहां से भी 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इस तरह पुलिस ने कुल 23 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल हो रही नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया, जहां उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि जुआ जैसी अवैध गतिविधियां सामाजिक वातावरण को खराब करती हैं और इससे अपराध की घटनाएं भी बढ़ने की आशंका रहती है। बाजपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी जुआ या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। 


संबंधित आलेख: