• Home
  • News
  • Political upheaval: Who is the Chief Minister of Uttarakhand? After a few hours, the suspense will be clear, observers Rajnath and Meenakshi Lekhi left from Delhi! Read in the link who is the first choice

सियासी उठापठकः उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री कौन? कुछ घंटों बाद क्लियर होगा संस्पेंस, दिल्ली से रवाना हुए पर्यवेक्षक राजनाथ और मीनाक्षी लेखी! लिंक में पढ़ें कौन है पहली पसंद

editor
  • Manoj Kumar
  • March 21, 2022 09:03 AM
Political upheaval: Who is the Chief Minister of Uttarakhand? After a few hours, the suspense will be clear, observers Rajnath and Meenakshi Lekhi left from Delhi! Read in the link who is the first choice

देहरादून। उत्तराखण्ड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब अब कुछ ही घंटों में मिल जायेगा। आज शाम साढ़े चार बजे के बाद विधायक दल की बैठक होने के साथ ही यह संस्पेंस खत्म होगा और प्रदेश को अगला सीएम मिल जायेगा। हांलाकि सूत्रों के अनुसार सीएम पद के रेस में अभी भी पुष्कर सिंह धामी ही आगे चल रहे हैं, जबकि अनिल बलूनी के नाम की चर्चाएं भी जोर-शोर से चल रही हैं। उधर उत्तराखण्ड के पर्यवेक्ष राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं। बता दें कि उत्तराखण्ड विधानसभा चुनावों के परिणाम 10 मार्च को आ चुके हैं और पिछली बार की तरह ही भाजपा ने इसबार भी बहुमत हासिल किया है। आज सुबह राजधानी दून में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण की। अब सबकी नजर शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक पर टिकी हुई है। 
गौरतलब है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से ही प्रदेश में सीएम चेहरे को लेकर संशय बरकरार है। भाजपा हाईकमान द्वारा लगातार इस मामले में बैठकें की गयी। सीएम चेहरे को लेकर शुरूआत से ही अलग-अलग नाम सामने आ रहे थे। इस रेस में पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, पुष्कर सिंह धामी, अजय भट्ट, अनिल बलूनी का नाम चर्चाओं में रहा। वहीं जैसे-जैसे समय गुजरता गया वैसे-वैसे सियासी हलकों में खबरें बदलती गयीं। कल सुबह से ही अनिल बलूनी का नाम आगे चल रहा था, लेकिन आज एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे चल रहा है। 


संबंधित आलेख: