• Home
  • News
  • Politics: Big allegation by Rahul Gandhi! Disturbances were made in Maharashtra Assembly elections, asked- who are the new voters?

सियासतः राहुल गांधी का बड़ा आरोप! महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में की गई गड़बड़ी, पूछा- नए वोटर कौन हैं?

editor
  • Awaaz Desk
  • February 07, 2025 09:02 AM
Politics: Big allegation by Rahul Gandhi! Disturbances were made in Maharashtra Assembly elections, asked- who are the new voters?

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी का बड़ा आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने शिवसेना सांसद संजय राउत और एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले के साथ दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन कल्ब पर ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर राहुल गांधी ने कई सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि हम इस टेबल पर महाराष्ट्र में पिछला चुनाव लड़ने वाले पूरे विपक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हम चुनाव के बारे में कुछ जानकारी लाने जा रहे हैं। हमने वोटर्स और वोटर लिस्ट की स्टडी की। हमारी टीम काम कर रही हैं और हमें कई अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने साफ कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में हेरा फेरी की गई है। राहुल गांधी ने कहा कि 39 लाख नए वोटर जोड़े गए। वहीं लोकसभा से पहले 32 लाख नए लोग जुड़े थे। राहुल ने पूछा कि यह नए वोटर कौन है और कहां के हैं? इसकी जानकारी हमें चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। हमें वोटर लिस्ट की जानकारी चाहिए। वहीं लिस्ट में दलितों और अल्पसंख्यकों के नाम हटाए गए। राहुल गांधी ने कहा कि हम महाराष्ट्र में चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट मांगते रहे, लेकिन हमें नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बीजेपी का वोट शेयर इतना अधिक कैसे बढ़ गया? राहुल गांधी ने कहा कि हम कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं बल्कि चुनाव आयोग से केवल यह जानकारी मांग रहे हैं।


संबंधित आलेख: