• Home
  • News
  • Politics: Congressmen got angry in Uttarakhand on the action of ED! Demonstration outside the Enforcement Directorate of Doon, vigorous sloganeering against the central government

सियासतः ईडी की कार्रवाई पर उत्तराखण्ड में भी भड़के कांग्रेसी! दून के प्रवर्तन निदेशालय के बाहर धरना प्रदर्शन, केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

editor
  • Awaaz Desk
  • June 13, 2022 10:06 AM
Politics: Congressmen got angry in Uttarakhand on the action of ED! Demonstration outside the Enforcement Directorate of Doon, vigorous sloganeering against the central government

देहरादून। नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई का आज देशभर में कांग्रेसियों ने विरोध किया। राजधानी दिल्ली से लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में कांग्रेसी सड़क पर उतरे और गिरफ्तारियां दी। उत्तराखण्ड में भी कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए ईडी की कार्रवाई को गलत बताया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एक हुए कांग्रेसी दून स्थित प्रवर्तन निदेशालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उधर कांग्रेसियों के धरना प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने करन माहरा केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला।

कहा कि मोदी सरकार महंगाई से आमजन का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को निशाने पर ले रही है। सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के विधायक व नेता प्रवर्तन निदेशालय के बाहर धरना दे रहे हैं। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता से विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संदीप चमोली, राजेंद्र शाह आदि मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: