• Home
  • News
  • Priyanka Gandhi's son Rehan Vadra proposes to girlfriend Aviva Baig! Wedding date may be finalized soon.

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को किया प्रपोज! शादी की तारीख जल्द हो सकती है तय

editor
  • Awaaz Desk
  • December 30, 2025 11:12 AM
Priyanka Gandhi's son Rehan Vadra proposes to girlfriend Aviva Baig! Wedding date may be finalized soon.

नई दिल्ली। गांधी परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक रेहान अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रेहान वाड्रा और अवीवा पिछले सात साल से इस रिलेशनशिप में हैं। रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया था। रेहान और अवीवा की शादी के लिए दोनों ही परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद सगाई होने जा रही है। वाड्रा परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रेहान की ओर से शादी के प्रस्ताव को अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। नए साल से पहले इस खुशहाल रिश्ते की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो सगाई समारोह राजस्थान में हो सकता हो, जो दो से तीन दिन का एक निजी आयोजन होगा। हालांकि सगाई की तारीखें अभी सामने नहीं आई हैं। जनवरी 2026 की शुरुआत में सगाई होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि दोनों ही परिवारों ने रेहान-अवीवा की सगाई पर आधिकारिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दोनों की शादी की तारीख तय होनी अभी बाकी है। शादी की तारीख भी जल्द ही तय हो सकती है। अवीवा बेग का परिवार दिल्ली का ही रहने वाला है। गौरतलब है कि 25 साल के रेहान वाड्रा इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। डार्क परसेप्शन नाम से सोलो एग्जीबिशन कर चुके रेहान नेचर फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग में दिलचस्पी रखते हैं। कला और फोटोग्राफी के प्रति झुकाव रखने वाले रेहान राजनीति और लाइमलाइट से दूर रहते हैं। विजुअल आर्टिस्ट रेहान वाड्रा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में ही करने के बाद देहरादून और लंदन से आगे की पढ़ाई की है।


संबंधित आलेख: