बारिश का कहरः 20 राज्यों में दो दिन से हो रही भारी बारिश! राजस्थान में बिजली गिरने से 5 की मौत, उत्तराखण्ड में भी बरस रही आसमानी आफत
नई दिल्ली। मानसून की दस्तक के बाद देश में कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। माैसम विभाग के मुताबिक दो दिन से देश के 20 से अधिक राज्यों में बारिश हो रही है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। इससे पहाड़ी राज्यों में कई जगह बाढ़ और लैंडस्लाइड से हादसे हुए हैं। वहीं बुधवार को हिमाचल के कुल्लू व शिमला में बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग लापता हैं। उधर राजस्थान में बिजली गिरने से बूंदी में 2, बारां में 2 और भरतपुर में एक की मौत हो गई।
उधर कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में लैंडस्लाइड होने से 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के बाद पंजकाल गांव में भूस्खलन हुआ था। एक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें से 2 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
इधर भोपाल में गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है। गुरुवार को इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी बारिश के आसार हैं। MP के मध्य में लो प्रेशर एरिया बनने से भारी बारिश हो रही है। ग्वालियर-चंबल में बुधवार को गर्मी, उमस और फिर झमाझम बारिश के बीच कई जगह बिजली गिरी। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सबसे ज्यादा मौत श्योपुर में हुईं