• Home
  • News
  • Rain havoc in Uttarakhand: A big boulder fell on the car going from Kainchidham to Almora! Moradabad resident dies, three seriously injured

उत्तराखण्ड में बारिश का कहरः कैंचीधाम से अल्मोड़ा को जा रही कार पर गिरा बड़ा बोल्डर! मुरादाबाद निवासी शख्स की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

editor
  • Awaaz Desk
  • September 17, 2022 09:09 AM
 Rain havoc in Uttarakhand: A big boulder fell on the car going from Kainchidham to Almora! Moradabad resident dies, three seriously injured

नैनीताल। उत्तराखण्ड में बारिश कहर बनकर बरस रही है, कई जगहों पर भूस्खलन से मार्ग बंद हो गये हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। प्रशासन की अपील के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। कैंचीधाम से खैरना अल्मोड़ा की ओर जा रही एक कार पर पहानी से बोल्डर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मौके पर खासी भीड़ जुटी हुई है और इस हादसे के बाद लोगों में भय का माहौल देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिन में करीब 12रू30 बजे खैरना की ओर आ रही स्विफ्ट कार यूपी-21सीयू-7632 में पाडली के समीप पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर आ गिरा। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे में कार सवार मुरादाबाद निवासी जतिन दिवाकर, प्रवीन चौधरी, अभय व अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खैरना चौकी व भवाली कोतवाली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना पहुचाया। जहाँ गंभीर रूप से घायल जतिन दिवाकर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्य घायलों का ईलाज चल रहा हैं।


संबंधित आलेख: