• Home
  • News
  • Rain havoc: Life disrupted! Two bodies recovered after cloudburst in Uttarkashi, rivers and streams in spate

बारिश का कहरः जनजीवन अस्त-व्यस्त! उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद दो शव बरामद, उफान पर आए नदी-नाले

  • Awaaz Desk
  • June 29, 2025 08:06 AM
 Rain havoc: Life disrupted! Two bodies recovered after cloudburst in Uttarkashi, rivers and streams in spate

देहरादून। उत्तराखण्ड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ जगहों पर बारिश आफत बनकर बरस रही है। मौसम के बदले मिजाज के चलते उत्तरकाशी में बादल फट गया, जिसमें नौ मजदूर लापता हो गए। बादल फटने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया और लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान दो मजदूरों के शव मिले हैं। वहीं सीएम धामी ने भी अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और त्वरित गति से राहत बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। 
इधर राजधानी देहरादून में भी बारिश का दौर जारी है, यहां कारगी क्षेत्र की मदीना मस्जिद कॉलोनी में शहीद अंसारी का दो मंजिला घर भरभराकर ढह गया। गनीमत रही कि मकान के ढहने की आशंका पर पहले ही परिवार वालों को घर से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं शहर में कई मार्गों पर जलभराव भी हुआ और कई जगह पर पुश्ते टूटने से खतरा बढ़ गया है। जिसके चलते एसएसपी अजय सिंह हर स्थिति की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इधर कोटद्वार में भारी बारिश के बाद पनियाली गदेरा उफान पर आ गया। इस दौरान दो वर्ष पूर्व आई आपदा में बरसाती नदियों पर बने पुलों के साथ-साथ गबर सिंह आर्मी कैंप को जोड़ने वाले रास्ते पर बना वैकल्पिक मार्ग भी बह गया था।


संबंधित आलेख: