• Home
  • News
  • Ravidas Jayanti: For the first time, this form of PM Narendra Modi was shown, on the occasion of Sant Ravidas Jayanti, sitting on the ground with women, did bhajan kirtan and played manjira.

रविदास जयंती:पीएम नरेंद्र मोदी का ये रूप दिखा पहली बार,संत रविदास जयंती के मौके पर ज़मीन पर बैठकर महिलाओं के साथ किया भजन कीर्तन और बजाया मंजीरा।

editor
  • Kanchan Verma
  • February 16, 2022 07:02 AM
Ravidas Jayanti: For the first time, this form of PM Narendra Modi was shown, on the occasion of Sant Ravidas Jayanti, sitting on the ground with women, did bhajan kirtan and played manjira.

आज संत रविदास की जयंती है।इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी संत रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली के करोलबाग स्थित गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर पहुंचे, वहां उन्होंने न सिर्फ पूजा अर्चना की,बल्कि वहां मौजूद महिलाओं के साथ बैठकर भजन कीर्तन किया,साथ पूरी तल्लीनता के साथ मंजीरा भी बजाया। पीएम मोदी की मंजीरा बजाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों से मिले और उनके साथ बैठकर कुछ देर बातचीत करते हुए भी नज़र आए।


गौरतलब है कि 15वीं से 16वीं शताब्दी के दौरान संत रविदास भक्ति आंदोलन से जुड़े थे और उनके भजन गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं। उनका जन्म यूपी के वाराणसी में हुआ था।रविदास की जन्मस्थली वाराणसी ही पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है। संत रविदास महाराज छुआछूत की कुप्रथा के कट्टर विरोधी थे। उन्हें 21वीं सदी के रविदासिया धर्म का संस्थापक माना जाता है।

यूपी और पंजाब में संत रविदास के अनुयायी बड़ी संख्या में हैं। आप रविदास जयंती का महत्व इसी बात से भी समझ सकते हैं कि, उनकी जयंती से पहले पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीख तक बदल दी गई। पंजाब में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने थे, जिनकी तारीख आगे बढ़ाकर 20 फरवरी कर दी गई। दरअसल कई राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था कि, रविदास जयंती की वजह से बड़ी संख्या में लोग राज्य से बाहर होंगे, इसलिए चुनावी तारीख को आगे बढ़ाया जाए।


संबंधित आलेख: