• Home
  • News
  • Relationships are wired: Kaliyugi father became a giant in Haridwar, raped a minor daughter! The victim narrated the incident to the school principal, the police arrested

रिश्ते हुए तार-तारः हरिद्वार में हैवान बना कलियुगी पिता, नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म! पीड़िता ने स्कूल प्रधानाचार्य को सुनाई आपबीती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

editor
  • Awaaz Desk
  • July 13, 2022 07:07 AM
Relationships are wired: Kaliyugi father became a giant in Haridwar, raped a minor daughter! The victim narrated the incident to the school principal, the police arrested

हरिद्वार। देवभूमि से रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक कलियुगी पिता ने अपने ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर डाला। नाबालिग की आपबीती सुनकर स्कूल के प्रधानाचार्य के होश उड़ गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस के अनुसार मुल रूप से जिला रोहतास, बिहार निवासी सरोज कुमार भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहता है। सरोज कुमार भगवानपुर के ओधोगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में कर्मचारी है। सरोज कुमार की नाबालिग बेटी क्षेत्र के एक इंटर कालेज में आठवीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को बताया कि उसका पिता उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। छात्रा की बात सुनकर प्रधानाचार्य के होश उड़ गए। आनन.फानन में प्रधानाचार्य ने भगवानपुर थाने पहुंच पुलिस को मामले की शिकायत की।

प्रधानाचार्य की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सरोज कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में प्रधानाचार्य की तहरीर पर सरोज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में आरोपित पिता के खिलाफ खासा रोष देखने को मिल रहा है। लोग इसकी घोर निंदा कर रहे हैं और ऐसे दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।


संबंधित आलेख: