• Home
  • News
  • Renowned industrialist Mukesh Ambani arrives in Uttarakhand and seeks blessings at Badrinath and Kedarnath shrines.

उत्तराखण्ड पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी! बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचकर लिया आशीर्वाद

editor
  • Awaaz Desk
  • October 10, 2025 07:10 AM
Renowned industrialist Mukesh Ambani arrives in Uttarakhand and seeks blessings at Badrinath and Kedarnath shrines.

देहरादून। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट से मुकेश अंबानी व उनके साथ पहुंचे अन्य लोग दो हेलिकॉप्टर से बदरी-केदारनाथ के दर्शनों के लिए रवाना हुए। मुकेश अंबानी सुबह करीब 8 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह 8ः30 बजे हेलिकॉप्टर से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार बदरी-केदार में विशेष पूजा अर्चना के बाद देहरादून एयरपोर्ट से विमान से वापस रवाना हो जाएंगे।


संबंधित आलेख: