• Home
  • News
  • Review: CM Dhami in action! Strict instructions given to officials, complaints received on helpline should be resolved within 15 days

समीक्षाः एक्शन में सीएम धामी! अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, हेल्पलाईन पर आई शिकायतों का 15 दिनों में करें निवारण

editor
  • Awaaz Desk
  • June 28, 2024 07:06 AM
Review: CM Dhami in action! Strict instructions given to officials, complaints received on helpline should be resolved within 15 days

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल माध्यम से  सी.एम. हेल्पलाईन की समीक्षा की। कुमाऊं मंडल से आयुक्त दीपक रावत वीसी के माध्यम से जुड़े थे। समीक्षा के दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सी.एम हेल्पलाईन पर आयी सभी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण किया जाए। आगामी 15 दिनों में लंबित शिकायतों का सकारात्मक निवारण किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिये हैं कि जिन अधिकारियों ने पिछले एक माह में सी.एम हेल्पलाईन पोर्टल में लॉगइन नहीं किया है, संबंधित विभागीय शीघ्र उन अधिकारियों का यथाशीघ्र स्पष्टीकरण लें। यदि स्पष्टीकरण में संतोषजनक कारण नहीं बताया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में विभागों की कार्य के प्रति इस प्रकार की शिथिलता पाये जाने पर संबंधित विभागीय सचिव एवं विभागाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी तय की जायेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ब्लॉक लेबल अधिकारी से विभागीय सचिव तक सभी अधिकारी जन शिकायतों के समाधान के लिए शिकायतकर्ताओं से स्वयं नियमित संवाद करें। उन्होंने कहा कि संवाद से समरसता के भाव से कार्य करें। वीसी में आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि कुमाऊं मंडल में 06 जनपदों को  कुल 67778 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से 50319 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। साथ ही 8754 शिकायतों को आंशिक रूप से बंद किया गया है तथा 8705 शिकायतें लंबित है जिन्हें जल्द ही निस्तारित कर दिया जायेगा। आयुक्त ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर रोज सीएम पोर्टल पर लॉग इन कर शिकायतो का गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता से संवाद भी किया जाए। वीसी में जिलाधिकारी वंदना सिंह के साथ ही सभी जिलों से डीएम मौजूद थे।


संबंधित आलेख: