• Home
  • News
  • Revolutionary Reforms: Now the minimum age of marriage for girls in the country will be 21 years! Voter ID will be linked to Aadhaar, Union Cabinet approved two bills

क्रांतिकारी सुधारः देश में अब लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र होगी 21 साल! आधार से जुड़ेगी वोटर आइडी, केन्द्रीय मंत्रीमण्डल ने दो विधेयकों को दी मंजूरी

editor
  • Manoj Kumar
  • December 16, 2021 05:12 AM
Revolutionary Reforms: Now the minimum age of marriage for girls in the country will be 21 years! Voter ID will be linked to Aadhaar, Union Cabinet approved two bills

नई दिल्ली। देश में दो बड़े सुधारों से जुड़े विधेयकों को केन्द्रीय मंत्रीमण्डल ने मंजूरी दे दी है। इन दो बड़े सुधारों में से पहला सुधार लड़कियों के विवाह की उम्र से जुड़ा है जबकि दूसरा सुधार वोटर कार्ड को आधार से जुड़ने वाला है। माना जा रहा है कि ये दोनों विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में ही पेश कर दिए जायेंगे। बीते रोज कैबिनेट ने लड़कों और लड़कियों के लिए विवाह की न्यूनतम उम्र एक समान, यानी 21 वर्ष करने के विधेयक को मंजूरी दे दी है। यह कानून लागू हुआ तो सभी धर्मों और वर्गों में लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र बदल जाएगी। वहीं, चुनाव सुधारों से जुड़े विधेयक को भी मंजूरी दे दी गई है। इस विधेयक के संसद से पास होने पर वोटर आइडी को आधार कार्ड से जोड़ने के साथ ही नए वोटरों को रजिस्ट्रेशन के ज्यादा मौके मिलेंगे। यह दोनों ही सुधार अपने आप में क्रांतिकारी माने जा रहे हैं। लड़कियों और लड़कों के विवाह की न्यूनतम उम्र एक समान करने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में लालकिले से अपने संबोधन के दौरान की थी। बता दें कि लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र पर विचार के लिए जया जेटली की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन किया गया था जिसने अपनी रिपोर्ट पिछले साल दिसंबर में नीति आयोग को सुपुर्द की थी। टास्कफोर्स ने युवतियों की विवाह की उम्र बढ़ाकर 21 वर्ष करने का पूरा रोल आउट प्लान सौंपा था और इसे समान रूप से पूरे देश में सभी वर्गों पर लागू करने की मजबूत सिफारिश की है। मोदी सरकार के कार्यकाल में विवाह के संबंध यह दूसरा बड़ा सुधार है जो समान रूप से सभी धर्मों के लिए लागू होगा। इससे पहले NRI मैरिज को 30 दिन के भीतर पंजीकृत कराने का बड़ा कदम उठाया गया। इसके बाद 10 सदस्यों की टास्क फोर्स ने देशभर के जाने-माने स्कॉलर्स, कानूनी विशेषज्ञों, नागरिक संगठनों के नेताओं से परामर्श किया। वेबिनार के जरिए देश में सीधे महिला प्रतिनिधियों से बातचीत कर रिपोर्ट को दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सरकार के सुपुर्द कर दिया गया।


संबंधित आलेख: