• Home
  • News
  • Road accident in Rudraprayag: Car plunges into a 200-meter-deep gorge on the Bajira-Jakholi motor road; three injured.

रुद्रप्रयाग में सड़क हादसा: बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन घायल

editor
  • Awaaz Desk
  • June 19, 2026 08:06 AM
Road accident in Rudraprayag: Car plunges into a 200-meter-deep gorge on the Bajira-Jakholi motor road; three injured.

रुद्रप्रयाग। जिले के जखोली क्षेत्र में सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर पुलिस कं कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर एक वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। सूचना के बाद तत्काल डीडीआरएफ टीम, पुलिस और 108 एंबुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में सवार तीनों घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली पहुंचाया। घायलों में चालक राजीव कुमार (46 वर्ष) निवासी ललूड़ी जखोली, गजेन्द्र (40 वर्ष) निवासी काण्डई मयाली तथा छुम्मा देवी (55 वर्ष) निवासी ऐकलिंग बुढना शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार छुम्मा देवी गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जारी है।


संबंधित आलेख: