• Home
  • News
  • Road accident! Two people died tragically, family members were devastated

सड़क हादसे! दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

editor
  • Awaaz Desk
  • March 05, 2025 12:03 PM
Road accident! Two people died tragically, family members were devastated

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है और पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। पहला मामला गदरपुर के गोपाल नगर का है, जहां पर मंगलवार रात ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार बच्चन सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी चक्की मोड तिलपुरी दिनेशपुर को डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें बच्चन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा मामला गदरपुर के महतोष मोड का है, जहां बुधवार सुबह 5 बजे पंतनगर सिडकुल की कंपनी में ड्यूटी करने जा रहे हर्षित कालरा पुत्र चंद्रशेखर निवासी दौलतगंज गदरपुर को रॉन्ग साइड से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी। उसके बाद हर्षित की बाइक डंपर से टकराई, जिसमें हर्षित की मौके पर मौत हो गई। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


संबंधित आलेख: