• Home
  • News
  • Roadways bus hanged uncontrollably in the ditch, narrowly saved the lives of the passengers

खाई में अनियंत्रित होकर लटक गई रोडवेज बस, बाल-बाल बची यात्रियों की जान

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • June 02, 2023 10:06 AM
Roadways bus hanged uncontrollably in the ditch, narrowly saved the lives of the passengers

उत्तरकाशी जिले में उत्तराखंड राज्य परिवहन निगम के हरिद्वार डिपो की बस एक बड़े हादसे का शिकार होते होते बची इस बस में 32 यात्री यात्रा कर रहे थे बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धराली के पास अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़कर खाई में लटक गई जिसमें चीख-पुकार मच गई स्थिति को संभालते ही यात्री किसी तरह बस से बाहर निकले और सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि चालक के स्टीयरिंग के गलत साइड में काटने के कारण बस के टायर सड़क से बाहर आ गए। हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई। बस में 32 यात्री सवार थे। यह बस गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही थी।

हादसा आज सुबह हुआ। 32 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई और उसके टायर सड़क से बाहर आ गए। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे है। थाना प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने के अनुसार चालक ने गलत साइड में स्टेयरिंग काट दिया। उन्होंने बताया कि सभी 32 यात्री सुरक्षित है। यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उत्तरकाशी के लिए भेज दिया गया।


संबंधित आलेख: