• Home
  • News
  • Rotary Club organized a seminar on the topic of CSR! Speakers said that with the help of CSR, the work done in the interest of society gives happiness, expressed gratitude

रोटरी क्लब ने सीएसआर विषय पर आयोजित की गोष्ठी! वक्ताओं ने कहा सीएसआर के सहयोग से समाजहित में होने वाले कार्यों से मिलती है खुशी, जताया आभार

editor
  • Awaaz Desk
  • April 21, 2022 06:04 AM
Rotary Club organized a seminar on the topic of CSR! Speakers said that with the help of CSR, the work done in the interest of society gives happiness, expressed gratitude

रुद्रपुर। रोटरी क्लब ऑफ रुद्रपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोटरी के सर्वाधिक उपयोगी कार्यक्रम उद्योग जगत की सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन पवन अग्रवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर मिण्डा, एंडुरेन्स, संसेरा, वेरोक, हुंत्माकी, वोल्टास, परफेटी, टाइटन, टीवीएस, शिरड़ी, मंजूश्री, रोकुइटी, स्पॉईसर, टाटा मोटर्स, सिगनोड, लुकास, सुंदरम, बजाज ऑटो, अशोक लीलेण्ड, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एस्कॉर्ट, नेस्ले, डाबर, लुमेक्स, नील मेटल, आइका, राणे, विर्रोक आदि औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी के दौरान मंडल प्रमुख सीएसआर ललेश सक्सेना ने विभिन्न जानकारियां दी। इससे पहले क्लब अध्यक्ष जगदीश बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर डि ट्रेनर देवेन्द्र अग्रवाल ने विषय पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय रोटरी से आईं रीती मंडल ने सभी विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय रोटरी और सीएसआर यदि मिलकर कार्य करते हैं तो सामाजिक उत्थान कैसे बेहतर हो सकता है, इसपर व्याख्यान दिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष व रोटरी फाउण्डेशन चेयरमैन शरत चंद्रा ने मंडल में सीएसआर के क्षेत्र में हो रहे कार्यों के विषय में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रोटरी के माध्यम से सीएसआर की धनराशि से समाज के निम्न वर्ग से जो स्नेह प्राप्त होता है उसकी अनुभूमि मात्र से मन आनंदित हो जाता है। इस मौके पर विवेक गर्ग द्वारा चल चित्र के माध्यम से सीएसआर के क्षेत्र में रोटरी के साथ कार्य करने के लिए उत्साहित किया। मंडल अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने हम रोटरी के साथ क्यों कार्य करें इस विषय पर विशेष जोर दिया। बताया गया कि विश्व में रोटरी ही ऐसा माध्यम है जो जिस कार्य को करने की ठान लेता है उसे पूरा करकर ही पीछे हटता है। पूर्व मंडल अध्यक्ष किशोर कटरू ने आईए हम रोटरी से जुड़े विषय पर चर्चा की। कार्यक्रम को पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर रवि प्रकाश अग्रवाल, रीति मोंडल, सारिका सक्सेना, बांके बिहारी गोएडका, अभिलाष कामिनी, अतुल असावा, पुनील सिंघल, हरजीत सहोता, विनीत सिंघल, नवीन झांजी, ओम प्रकाश सिंघल, शिव कुमार, मनोज अग्निहोत्री, एचएस बिष्ट, हेमंत सिंघल, रमन सिब्बल, अर्जुन गुप्ता, पवन अग्रवाल, विकास शर्मा, सुनील सोनी, जयप्रकाश अग्रवाल, संजय सिंघल, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में निर्देशक दीपक भट्ट ने सभी का आभार जताया।

 


संबंधित आलेख: