आरटीआई एक्टविस्ट हेमंत गोनिया को धमकी दिए जाने का मामला! डीआईजी ने नैनीताल एसएसपी को दिए जांच के आदेश, साढ़े तीन माह तक फाइलों में दबा रहा मामला
नैनीताल। आरटीआई एक्टविस्ट हेमंत गोनिया को सोशल मीडिया पर जान से मारने व देख लेने की धमकी देने वाले मामले में डीआईजी ने नैनीताल एसएसपी को जांच करने के आदेश दिए हैं। उधर लंबे समय तक इस मामले में कोई कार्यवाही न होने पर आरटीआई एक्टविस्ट गोनिया ने न केवल नाराजगी जाहिर की है, बल्कि सूचना अधिकार अधिनियम के तहत पुलिस से सूचना भी मांगी। मामला जब डीआईजी दरबार पहुंचा तो अब इसपर जांच के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार आरटीआई एक्टविस्ट गोनिया ने विगत 29 अक्टूबर 2021 को नैनीताल पहुंचकर डीआईजी को शिकायत्री पत्र दिया था। इससे पूर्व उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को भी इस मामले में एक शिकायती पत्र दिया था, बावजूद इसके उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। काफी लंबा समय बीतने के बावजूद जब इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई तो गोनिया ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत पुलिस से सूचना मांगी। इस मामले में अब डीआईजी ने एसएसपी को जांच करने के आदेश दिए हैं।




