रुद्रप्रयागः मनसूना में गधेरे से बरामद हुआ अधेड़ का शव! क्षेत्र में फैली सनसनी
रुद्रप्रयाग। जिले के ऊखीमठ क्षेत्र के मनसूना बाजार में पुल के नीचे गधेरे से एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। तहसील कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मनसूना मुख्य बाजार में पुल के नीचे गधेरे में एक शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ तहसील ऊखीमठ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को गधेरे से बाहर निकाला। इसके बाद शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक की पहचान नंदन सिंह पंवार, पुत्र स्वर्गीय इन्द्र सिंह पंवार, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम मनसूना के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।