• Home
  • News
  • Rudraprayag: Disaster Management Minister Madan Kaushik takes a tough stance on closed roads! He directs that routes be opened on a priority basis, stating that negligence will absolutely not be tolerated.

रुद्रप्रयागः बंद सड़कों को लेकर आपदा मंत्री मदन कौशिक सख्त! बोले- प्राथमिकता से खोलें मार्ग, लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

editor
  • Awaaz Desk
  • August 16, 2026 02:08 PM
Rudraprayag: Disaster Management Minister Madan Kaushik takes a tough stance on closed roads! He directs that routes be opened on a priority basis, stating that negligence will absolutely not be tolerated.

रुद्रप्रयाग। मानसून और आपदा की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान लंबे समय से बंद पड़े सड़क मार्गों को लेकर मंत्री ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सड़कें खोलने के निर्देश दिए। वहीं अगस्त्यमुनि और तिलवाड़ा में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ड्रेनेज प्लान तैयार करने को कहा। रुद्रप्रयाग जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में आपदा मंत्री मदन कौशिक ने मानसून तैयारियों, आपदा प्रबंधन, राहत-बचाव कार्यों और केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री ने जिले की भौगोलिक संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। बैठक में बंद और बाधित सड़कों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। लंबे समय से बंद पड़े मार्गों को लेकर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क खोलने के लिए उपलब्ध मशीनरी को तत्काल मौके पर भेजा जाए। उन्होंने अधिकारियों को मशीनों और उपकरणों की लोकेशन की अद्यतन जानकारी रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
 


संबंधित आलेख: