• Home
  • News
  • Rudraprayag: District Magistrate's wife Pragya Dixit was honored for working in the interest of women! Participated as a finalist in the competition organized in Mumbai

रुद्रप्रयागः महिला हित में कार्य करने पर जिलाधिकारी की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित का हुआ सम्मान! मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में बतौर फाइनलिस्ट किया प्रतिभाग

editor
  • Awaaz Desk
  • June 15, 2022 02:06 PM
 Rudraprayag: District Magistrate's wife Pragya Dixit was honored for working in the interest of women! Participated as a finalist in the competition organized in Mumbai

रुद्रप्रयाग। जिले के डीएम मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित को समाजसेवा और महिला हितों में कार्य करने के लिए मुंबई में सम्मानित किया गया। श्रीमती दीक्षित मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में बतौर फाइनलिस्ट प्रतिभाग करने पहुंची थी। इस दौरान आयोजकों द्वारा उनके कार्यों की सराहना की गई।

बता दें कि श्रीमती दीक्षित रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी हैं और महिलाओं के हितों के लिए हमेशा आगे रहती हैं। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती हैं औ यही वजह है कि रेड क्रॉस के साथ-साथ कई सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करते हुये वह सम्मानित हो चुकी हैं। दीक्षित पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। खासकर वह महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति कार्य करती रहती हैं और समय-समय पर महिलाओं के बीच जाकर जागरूक करती रहती हैं। इससे पूर्व उत्तरकाशी में रहकर प्रज्ञा दीक्षित कई कार्यों में हिस्सा लेकर सम्मानित हो चुकी हैं।

प्रज्ञा दीक्षित ने बताया कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता में बतौर फाइनलिस्ट सम्मानित होना उनके लिये गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के विकास में महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाओं को कई प्रकार की घरेलू से लेकर स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। आज महिलाएं सशक्त हो चुकी हैं और पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। श्रीमती दीक्षित ने कहा कि उत्तरकाशी की भांति रुद्रप्रयाग जनपद में भी महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति कार्य किया जायेगा। समय-समय पर महिलाओं के बीच जाकर जागरूक करने के प्रयास किये जाएंगे।


संबंधित आलेख: