• Home
  • News
  • Rudraprayag: The approach road to the bridge on the Jawadi bypass has been damaged! The bypass connects to the Kedarnath Highway.

रुद्रप्रयागः जवाड़ी बाईपास पर स्थित पुल की एप्रोच रोड़ हुई क्षतिग्रस्त! केदारनाथ हाईवे को जोड़ता है बाईपास

editor
  • Awaaz Desk
  • October 07, 2025 12:10 PM
Rudraprayag: The approach road to the bridge on the Jawadi bypass has been damaged! The bypass connects to the Kedarnath Highway.

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर स्थित जवाड़ी बाईपास लगातार क्षतिग्रस्त होता जा रहा है, जिससे बाईपास पर वाहनों का संचालन करना भी मुश्किल हो गया है। सोमवार रात्रि में हुई बारिश के चलते जवाड़ी बाईपास पुल की एक तरफ की एप्रोच रोड़ क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां से केदारनाथ हाईवे की तरफ होने वाला आवागमन पूर्ण रूप से बन्द हो गया है। इस बार के मानसूनी सीजन में यह सड़क नीचे धंसने के कारण कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है। हाईवे क्षतिग्रस्त होने के कारण सभी वाहनों का संचालन रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार से बद्रीनाथ हाईवे से हो रहा है, जिस कारण हाईवे पर दिनभर जाम लगता रहा और यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोग भी काफी परेशान रहे। दरअसल जवाड़ी बाईपास लगातार नीचे की ओर धंस रहा है। जिस कारण बाईपास पर वाहनों का संचालन करने में मुश्किल हो रही है। जिस कारण बद्रीनाथ धाम सहित केदारनाथ धाम और चमोली व रुद्रप्रयाग जनपद के सभी वाहनों का संचालन रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार से हो रहा है। बाईपास पर स्थित पुल के एप्रोच रोड़ के दुरुस्त होने व मार्ग के सुचारु होने तक तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ व केदारघाटी के लिए वाहनों का आवागमन कस्बा रुद्रप्रयाग से बेलनी पुल होते हुए संचालित कराया जा रहा है व साथ ही केदारनाथ धाम आने वाले यात्री वाहनों को टिहरी-चिरबटिया-मयाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग का प्रयोग करने के लिये भी सूचित किया जा रहा है।


संबंधित आलेख: