• Home
  • News
  • Rudrapur Baking: Officers of Lucas TVS Mazdoor Sangh sitting on dharna over demands! The company management was accused of dictatorship

रुद्रपुर बेक्रिंगः मांगों को लेकर धरने पर बैठे लुकास टीवीएस मजदूर संघ के पदाधिकारी! कंपनी प्रबंधन पर लगाया तानाशाही का आरोप

editor
  • Awaaz Desk
  • March 22, 2022 05:03 AM
Rudrapur Baking: Officers of Lucas TVS Mazdoor Sangh sitting on dharna over demands! The company management was accused of dictatorship

रुद्रपुर। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर लुकास टीवीएस मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन पर तानाशाही का आरोप लगाया है। श्रमिकों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा लगातार श्रमिकों का उत्पीड़न करते हुए बेवजह उन्हें निलंबित किया जा रहा है, जिससे श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। श्रमिकों ने बीते रोज नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन श्रमिकों के यूनियन को मान्यता देने में भी अनाकानी कर रहा है। श्रमिकोें ने निलंबित श्रमिकों की सर्शत बहाली किए जाने, मांग पत्र पर समझौता करने, यूनियन को मान्यता दिए जाने और कंपनी में श्रमिकों को स्थाई नियोजन दिए जाने की मांग उठाई है। श्रमिकों का कहना है कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होती तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को उग्र किया जायेगा। वहीं आंदोलनरत श्रमिकों ने दावा किया है कि अन्य मजदूर संगठनों द्वारा भी उनका समर्थन किया जा रहा है। 


संबंधित आलेख: