• Home
  • News
  • Rudrapur: Big action of District Development Authority on Dev Homes and SP Solvent! Six shops and two warehouses sealed, there was a stir in the colonizers

रुद्रपुरः देव होम्स व एसपी साल्वेंट पर जिला विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई! छह दुकानें और दो गोदाम सील, कॉलोनाइजर्स में मचा हड़कंप

editor
  • Awaaz Desk
  • July 08, 2022 12:07 PM
 Rudrapur: Big action of District Development Authority on Dev Homes and SP Solvent! Six shops and two warehouses sealed, there was a stir in the colonizers

रुद्रपुर। जिला विकास प्राधिकरण ने बगैर नक्शा पास करवाए अवैध रूप से चल रही छह दुकानों, एक कंपनी गोदाम और एक अन्य गोदाम को सील किया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज विकास प्राधिकरण की टीम की ओर से बिन्दुखेड़ा में छापा मारा गया था।

इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने देव होम्स में बिना अनुमति के भूतल पर बनाई जा रही दुकानों को सीज किया। इसके अलावा जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने बिंदुखेड़ा खेड़ा में एसपी सॉल्वेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा अवैध रूप से बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन वेयरहाउस को भी सील कर दिया गया।

वहीं बिंदुखेड़ा में अवैध रूप से बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन गोदाम को भी टीम ने सील कर दिया है। खबर है कि जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने एक और गोदाम सीज किया है। उधर प्राधिकरण की इस कार्रवाई से कॉलोाइजर्स में हड़कंप मचा हुआ है। 

 


संबंधित आलेख: