रुद्रपुर ब्रेकिंगः दक्ष क्षेत्रांतर्गत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खोलने की मांग! भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मा ने एसएसपी को लिखा पत्र, बताई बड़ी वजह
रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने ट्रांजिट कैंप के दक्ष क्षेत्रांतर्गत रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खोलने की मांग को लेकर एसएसपी ऊधम सिंह नगर को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र में लगभग 75,000 से अधिक की आबादी निवास करती है और यहां लगातार नए-नए व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थापित हो रहे हैं तथा कई नई कालोनियां भी बन चुकी है। कहा कि यहां सिडकुल में कार्य करने वाले अधिकतर लोग किराए पर रहते हैं, जिसके चलते आवाजाही भी काफी हो गयी है। कहा कि आवाजाही बढ़ने से याताया का दबाव भी रहता है और आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में यहां रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खुलना अनिवार्य है। कहा कि यहां से थाना काफी दूर है, जिसके चलते लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहा कि अगर यहां रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खुली तो न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी बल्कि अपराधिक वारदात भी नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पत्र का संज्ञान लें और शीघ्र से शीघ्र इसपर संतोषजनक कार्यवाही करने की कृपा करें।