• Home
  • News
  • Rudrapur Breaking: Opposition to the installation of towers in the locality! Local residents roared at the District Magistrate's office, demanding a ban on construction

रुद्रपुर ब्रेकिंगः मौहल्ले में टावर लगने का विरोध! जिलाधिकारी कार्यालय पर गरजे मौहल्लेवासी, निर्माण पर रोक लगाने की मांग

editor
  • Awaaz Desk
  • March 04, 2022 08:03 AM
Rudrapur Breaking: Opposition to the installation of towers in the locality! Local residents roared at the District Magistrate's office, demanding a ban on construction

रुद्रपुर। मौहल्ले में लग रहे टावर का विरोध करते हुए अनमोल विहार कॉलोनी, फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप के दर्जनों लोगों ने आज नारेबाजी की। इस दौरान जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में लोगों का कहना था कि मौहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा अपने खाली प्लाट पर मोबाइल टावर लगवाया जा रहा है, जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है और बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। आरोप लगाया कि जब उक्त व्यक्ति को समझाया जाता है तो वह जान से मारने की धमकी और पुलिस में शिकायत करने की बात करता है। उन्होंने प्रशासन से टावर निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान रामपाल मौर्य, तोताराम, प्रमोद कुमार, दिनेश, भोला पाण्डे, रोशन, मुनेश सिंह, भूपराम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


संबंधित आलेख: