• Home
  • News
  • Rudrapur: Dead body found floating in Kalyani river! Sensation spread in the area, could not be identified

रुद्रपुरः कल्याणी नदी में बहकर आया शव! इलाके में फैली सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त

editor
  • Awaaz Desk
  • September 03, 2025 12:09 PM
Rudrapur: Dead body found floating in Kalyani river! Sensation spread in the area, could not be identified

रुद्रपुर। रुद्रपुर की कल्याणी नदी में एक अज्ञात शव तैरता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर मोर्चरी भिजवा दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह को लोगों ने नदी में शव तैरता देखा। जैसे ही लोगों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के थाना पुलिस से संपर्क कर रही है। कहीं गुमशुदगी तो दर्ज नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव में कहीं से शव बहकर आया होगा।


संबंधित आलेख: