• Home
  • News
  • Rudrapur: District Magistrate's wife Monika Pant reached Leprosy Ashram! Distributed blankets, called upon people to come forward to help the needy

रुद्रपुरः कुष्ठ आश्रम पहुंची जिलाधिकारी की पत्नी मोनिका पंत! कंबल किए वितरित, लोगों से जरूरतमंदों की मदद को आगे आने का किया आहवान

  • Awaaz Desk
  • December 28, 2022 02:12 PM
 Rudrapur: District Magistrate's wife Monika Pant reached Leprosy Ashram! Distributed blankets, called upon people to come forward to help the needy

रुद्रपुर। बढ़ती शीत लहर को देखते हुये बुधवार को जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की पत्नी मोनिका पंत ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर कम्बल, मिष्ठान व छोटे बच्चों के लिये चॉकलेट एवं विस्कुट का पैकिट वितरित किए। श्रीमती पंत ने कहा कि कड़ाके की ठंड में कम्बल मिलने से ठिठुुरते व्यक्तियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जरूरमंदों की सेवा ही मानवता की असली सेवा है। उन्होंने कहा कि गरीब व असहाय लोगों की सहायता करना हम सबका दायित्व है, एवं जो लोग सक्षम है उन लोगों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिये। इस दौरान कुष्ठ आश्रम में ठंड से ठिठुर रहे, बृद्ध व बच्चें कम्बल मिलने से बहुत ही खुश हुये। इस अवसर पर निरमेश जय भारत, प्रीति मर्तोलिया, नमिता सिंह, रस्मी श्रीवास्तव, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल आदि उपस्थित थे।

 


संबंधित आलेख: