• Home
  • News
  • Rudrapur: Fire broke out in two factories of SIDCUL! There was panic in the management

रुद्रपुरः सिडकुल की दो फैक्ट्रियों में लगी आग! प्रबंधन में मचा हड़कंप

editor
  • Awaaz Desk
  • December 12, 2024 10:12 AM
Rudrapur: Fire broke out in two factories of SIDCUL! There was panic in the management

रुद्रपुर। पंतनगर सिडकुल के सेक्टर छह स्थित बैटरी चार्ज करने वाले आरआर पैकर्स कंपनी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बराबर की बैटरी बनाने वाली कंपनी पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भी चपेट में ले लिया। आग की सूचना पर दमकल विभाग की पहुंची टीम ने 7 फायर टेंकरों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि सिडकुल क्षेत्र की पायलट इंडस्ट्रीज लिमिटेड माइक्रोटेक और अन्य कुछ कंपनियों की बैटरी बनाती है। कंपनी के बाईं ओर बैटरी कंटेनर का गोदाम और एचआर कार्यालय है। इस दौरान आरआर पैकर्स में अचानक धुंआ उठने लगा। धुआं उठता देख कर्मचारी बाहर आ गए और कुछ ही देर में आग धधक उठी। आग देख कंपनी में हड़कंप मच गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। बताया जा रहा है कि आग ने विकराल रूप ले लिया था और पायलट कंपनी छत से आग अंदर पकड़ लिया। बैटरी तैयार करने के लिए आए प्लास्टिक के कंटेनर्स में आग लग गई। एचआर ऑफिस सहित गोदाम में रखे भारी मात्रा में कंटेनर्स जलकर खाक हो गए। मौके पर पंतनगर, अग्निशमन विभाग और सिडकुल सहित सात से अधिक गाड़ियों का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया।


संबंधित आलेख: